Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल के जीवन से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है : गिल

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों के तहत व जिला संयोजक अरुण कुमार बिट्टा की निगरानी में मंडल गुरदासपुर शहरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मंडल अध्यक्ष अतुल महाजन की अध्यक्षता में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 05:54 PM (IST)
पंडित दीनदयाल के जीवन से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है : गिल

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों के तहत व जिला संयोजक अरुण कुमार बिट्टा की निगरानी में मंडल गुरदासपुर शहरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मंडल अध्यक्ष अतुल महाजन की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान परमिदर सिंह गिल विशेष तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता राकेश ज्योति और ओबीसी मोर्चा पंजाब प्रधान रजिदर बिट्टा भी इस मौके पर मौजूद थे।

loksabha election banner

गिल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि पंडित जी के संघर्षमयी जीवन से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने देश और समाज की सेवा में अपना सारा जीवन लगा दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जतिंदर परदेसी, हरदीप सिंह रियाड, सुधीर महाजन, मंडल महामंत्री प्रीतम सिंह राजा, कुणाल गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव अल्का महंत, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता गुरमीत कौर, भाजपा नेता विकास गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य डिक्की सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष अंकुश महाजन,राज चौहान, युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद, मंडल सचिव अंकुर शर्मा,शिव दुग्गल, सोशल मीडिया जिला सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, मंडल सोशल मीडीया इंचार्ज दीपक कुमार, महिला मोर्चा मण्डल प्रधान किरण मेहरा, एससी मोर्चा मण्डल प्रधान शाम लाल, भाजपा नेता बलवंत सिंह कुल्ला, ड. राम गोपाल, रमन कुमार रामा, ध्रुव महाजन, राहुल केहर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.