वैष्णो सभा का जागरण कल, आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
वैष्णो सभा की ओर से 20वां विशाल मां भगवती जागरण 19 अक्टूबर को महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या हॉल बटाला में करवाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, बटाला : वैष्णो सभा की ओर से 20वां विशाल मां भगवती जागरण 19 अक्टूबर को महाराजा जस्सा सिंह रामगढि़या हॉल बटाला में करवाया जा रहा है। सभा के सेवादार अजय ऋषि, पवन बजाज, अशोक मेहरा, मुकेश वर्मा ने बताया कि 19 अक्टूबर को जागरण करवाया जा रहा है। इसमें भजन गायक हश्मत सुल्ताना और गायक मास्टर सलीम महामाई की भेंटों का गुणगान करेंगे। चेयरमैन अजय ऋषि और प्रधान मुकेश वर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर को 12 बजे ज्योति ज्वाला माता से लेकर शोभायात्रा गुरु नानक मार्बल, लीक वाला तालाब से शुरू की जाएगी। शोभायात्रा आशू गोयल, हरमन गोराया, विनय महाजन द्वारा शुरू की जाएगी। 19 को जागरण में ज्योति पूजन आठ बजे महंत श्री शशि भूषण, महंत अमित शाह, वेद प्रकाश डोगरा द्वारा किया जाएगा। कंजक पूजन आठ बजे विनय महाजन भाजपा नेता, भोला सानन, सुदेश महाजन द्वारा किया जाएगा। विशेष अतिथि अशोक लूथरा, राजेश मरवाहा और आशू गोयल होंगे।