शोभायात्रा में गूंजे आर्य समाज अमर रहे के नारे
महर्षि दयानंद सरस्वती बलिदानोत्सव के उपलक्ष्य में आर्य समाज दीनानगर की ओर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : महर्षि दयानंद सरस्वती बलिदानोत्सव के उपलक्ष्य में आर्य समाज दीनानगर की ओर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अध्यक्षता दयानंद मठ के अध्यक्ष स्वामी सदानंद जी महाराज ने की। प्रिसिपल अजमेर सिंह बैंस के मार्गदर्शन में यह शोभायात्रा दशहरा ग्राउंड से आरंभ होकर डीजी खान स्कूल में साप्त हुई। इसमें दीनानगर की सभी शिक्षण संस्थाओं ने भाग लिया।
इनमें दयानंद इंटरनेशनल स्कूल घरोटा, शांति देवी आर्य महिला कॉलेज, सुमित्रा देवी आर्य स्कूल, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएसएम कॉलेज, एसएसएम स्कूल झंगी, शंकरानंद हिदी पाठ्यशाला, स्वामी सर्वानंद स्कूल मराड़ा, स्वामी सर्वानंद गुरुकुल के विद्यार्थी व उनके प्राचार्य उपस्थित हुए। यह विशाल शोभायात्रा आर्य समाज अमर रहे, वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे के जयघोष करती हुई आगे बढ़ती जा रही थी। शोभायात्रा में आर्य समाज के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह शास्त्री, महामंत्री रमेश महाजन, कोषाध्यक्ष राजेश महाजन, ईश्वर भल्ला, अरुण विज, भारतेन्दु ओहरी, प्रिसिपल डा. आरके तुली, प्रिसिपल रत्ना शर्मा, प्रि. उपमा महाजन, प्रि. सुशीला शर्मा, डायरेक्टर चेतन मोहन, डायरेक्टर जेके चौहान, प्रि. अजमेर सिंह, डा. आलोक शर्मा, मा. शेर सिंह, मा. प्रेम, गुरदासपुर आर्य समाज के प्रधान गुरबचन आदि उपस्थित थे।