लड़कियों की रक्षा के लिए की अरदास
वार्ड नंबर दस के गुरुद्वारा टाहली साहिब में शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक व पूर्व कौंसिलर राजीव सोनी के नेतृत्व में लोहड़ी को समर्पित समारोह करवाया गया।
संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूडि़यां : वार्ड नंबर दस के गुरुद्वारा टाहली साहिब में शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक व पूर्व कौंसिलर राजीव सोनी के नेतृत्व में लोहड़ी को समर्पित समारोह करवाया गया। इस दौरान लड़कियों की सलामती के लिए अरदास की। राजीव सोनी ने कहा कि आज किसी भी मैदान में लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। लड़कियां लगातार सफलता ही सीढिय़ा चढ़कर देश की उन्नति में अपना योगदान डाल रही हैं। लड़के-लड़की के पक्षपात रवैया को त्याग कर श्री गुरु नानक देव जी की सोच को अपनाना चाहिए। इस मौके पर इंद्रजीत कौर भाटिया, बलविदर कौर, सुरिदर सिंह, इंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सविदर सिंह, अमरजीत सिंह, राजविदर सिंह राजा, बब्बू आदि उपस्थित थे।