Move to Jagran APP

सफाई कर्मियों की हड़ताल से बटाला में लगे कूड़े के ढेर

सफाई यूनियन पंजाब के प्रधान अशोक सरवन के आवाहन पर नगर निगम बटाला में दूसरे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 10:17 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 10:17 PM (IST)
सफाई कर्मियों की हड़ताल से बटाला में लगे कूड़े के ढेर
सफाई कर्मियों की हड़ताल से बटाला में लगे कूड़े के ढेर

संवाद सूत्र, बटाला : सफाई यूनियन पंजाब के प्रधान अशोक सरवन के आवाहन पर नगर निगम बटाला में दूसरे दिन भी शनिवार को सुबह प्रधान विक्की कल्याण के नेतृत्व में अनिश्चित काल के लिए अपनी मांगो को लेकर तीसरे दिन हड़ताल की गई।

loksabha election banner

प्रधान विक्की कल्याण ने बताया कि जब तक पंजाब सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगे नहीं मानी जाती ,तब तक नगर निगम पटियाला में काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। सफाई यूनियन बटाला के चेयरमैन बजीरा भट्टी गोपालदास, दीपक, बंटी, मंगा भंडारी ,पवन कुमार ,प्रदीप कुमार, निशांत कुमार तथा बलजीत भट्टी उपस्थित थे।सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में सफाई की व्यवस्था चरमरा सकती है, जो नवनियुक्त नगर निगम मेयर के लिए सिर दर्द का कारण बन सकती है।

सफाई न होने से शहरवासी परेशान

बता दें कि अपनी मांगो को मनवाने के लिए सफाई कर्मचारियों की तरफ से शुरू किए गए अनिश्चित काल के लिए हड़ताल से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कर्मचारियों ने कचरा उठाना बंद कर दिया है। जिससे शहरवासियों को कचरा की समस्या से परेशान होते हुए देखा जा रहा है। इस मौके पर विक्की कल्याण ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगो नही मानती है,तब तक शहर के किसी भी कचरे को नही उठाया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की कुल 17 मांगे ठेका प्रणाली समाप्त करके काम करते सफाई सेवक, सीवरमैन, माली, बेलदार, इलेक्ट्रीशन, पंप आपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कर्लक, ड्राइवर और फायर ब्रिगेड कंटरेक्टर मुलाजिम रेगूलर किए जाएं। शहरों की बीटों के अनुसार सफाई सेवकों की भर्ती की जाए। वेतन को समय पर देने के लिए वैट की राशि दोगूनी की जाए यां निगम कर्मचारियों को वेतन पंजाब सरकार के खजाने में दी जाए।बराबर काम बराबर वेतन दी जाएं। जिन मुलाजिमों को 31-12-2011 तक पैंशन संबंधी आपशन ली है,का प्रोसेस पूरा करके पेंशन लगाई जाए। 1-1-2004 की नयी पैंशन स्कीम रद्द की जाए। सफाई कर्मचारी के लिए स्पेशल भत्ता 1000 रूपए प्रति महीना किया जाए और सफाई मेटों को तेल भत्ता दिया जाए।जो स्थानीय सरकारों ने पीएफ मुलाजिम खाते में जमा नही करवाया है,को ब्याज समेत जमां करवाया जाए।

-एकत्रित कचरों को जल्द उठवाया जाएगा : मेयर तेजा इस संबंध में नगर निगम मेयर सुखदीप सिंह तेजा से बात की गई तो उन्होंनें बताया है कि सफाई कर्मचारियों की मांगो को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। जब उनसे पूछा गया कि सफाई कर्मचरियों की तरफ से शहर के कचरों को नही उठाया जा रहा है। उन्होंनें बताया कि कचरो से शहरवासियों को हो रही समस्याओं से जल्द ही निजात दिलवाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.