Move to Jagran APP

होनहार विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बटाला ने आर आर बावा डीएवी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया ।जिसमें मुख्य मेहमान कविता खन्ना मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन मंत्री राहुल शर्मा विशेष मेहमान संगीता महाजन. सुरभी आनंद प्रदेश सह मंत्री राघव महाजन जिला संयोजक पारस महाजन नगर कार्यकारी अध्यक्ष पवित्र सिंह प्रणव खोसला नगर उपाध्यक्ष भरत कुमार.ने कार्यक्रम की शुरुआत

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 10:19 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 10:19 PM (IST)
होनहार विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
होनहार विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

संवाद सहयोगी, बटाला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरआर बावा डीएवी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। जिसमें मुख्य मेहमान कविता खन्ना, मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन मंत्री राहुल शर्मा विशेष मेहमान संगीता महाजन, सुरभी आनंद, प्रदेश सह मंत्री राघव महाजन, जिला संयोजक पारस महाजन, नगर कार्यकारी अध्यक्ष पवित्र सिंह प्रणव खोसला, नगर उपाध्यक्ष भरत कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम से की गई। इस कार्यक्रम में सभी स्कूल कॉलेज के महिला प्रिसिपल एवं अध्यापक और शिक्षा एव खेलों में पहले स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 200 अध्यापकों एव विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कविता खन्ना ने कहा की घर हो या बाहर हमेशा महिलाओं ने अपने जीवन में संघर्ष एवं मेहनत का रोल निभाया है। इस दिन को महिला एवं लड़कियों का दिवस भी कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश भर 8 मार्च को मनाया जाता है। अब तक, भेदभाव और प्रतिक्रियावादी नजरिये ने उन महिलाओं को पूर्ण नागरिक अधिकार से वंचित रखा है। जिन्होंने श्रमिकों, माताओं और नागरिकों की भूमिका पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन किया है एवं जिन्हें नगर पालिका के साथ-साथ राज्य के प्रति भी करों का भुगतान करना होता है। इस प्राकृतिक मानवाधिकार के लिए हर महिला को दृढ़ एवं अटूट इरादे के साथ लड़ना चाहिए। इस लड़ाई में किसी भी प्रकार के ठहराव या विश्राम करने की अनुमति नहीं है। कविता ने कहा की मैने अपने जीवन में कई प्रकार की परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन मैने कभी हिम्मत नहीं हारी। सभी महिलाओं को जीवन में सफलता मिले आज के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्य वक्ता राहुल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास के बारे में बताया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा महिलाओं का सम्मान करता आया है। महिला के साथ विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने हमेशा महिलाओं के साथ हर वक्त साथ दिया है। भारत की नारी को दुर्गा सरस्वती लक्ष्मी रूप में छवी देखते हैं। अंत में कहा की फूल नहीं चिगारी है यह भारत की नारी है बात रखते विद्यार्थी एव प्रिसिपल एवं अध्यापक को महिला दिवस की बधाई दी । सभी स्कूल कॉलेज के प्रिसिपल अध्यापक एव विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की सारी टीम ने मुख्य मेहमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंबिका खन्ना, अशीमा, मिनू शर्मा, बलविदर कौर, कुसुम,.तैमसी, सारिका, कशिश, प्रतिभा सरीन, अकशित महाजन, विशाल, मानिक, अंकित, सौरभ, कुलजीत सिंह, पूर्व पंजाब प्रधान पंकज महाजन, जिला कार्यवाह मुनीष महाजन, जिला संघचालक कुलदीप महाजन , विनय महाजन, आशु हाडा, रमेश नोना, लायंस क्लब के प्रिस प्रधान हैपी गुप्ता, हरवत महाजन, शमी कपूर, हारिश महाजन, कंचन अरोड़ा , सरबजीत कौर आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.