सुखबीर बादल और हरसिमरत का बटाला में स्वागत
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया का गोखूवाल पुल के पास विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने अपने कार्यकर्ताओं और वर्करों के साथ उनका स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, बटाला : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया का गोखूवाल पुल के पास विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने अपने कार्यकर्ताओं और वर्करों के साथ उनका स्वागत किया। उक्त बादल परिवार डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर के चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेने हेतु जा रहे थे। उनके साथ करीब 40 गाड़ियों का जत्था था।
बटाला से करीब 30 गाड़ियों का जत्था बादल परिवार के साथ डेरा बाबा नानक के लिए रवाना हुआ। इस दौरान लोधीनंगल ने सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल और मजीठिया को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया। सुखबीर बादल ने कहा पार्टी के हर वर्कर को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। किसी भी वर्कर या कार्यकर्ता के साथ धक्केशाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने कहा कि कांग्रेस की बुरी नीतियों के कारण लोग अकाली दल को फिर से सत्ता में देखने चाहते हैं। कांग्रेस सरकार से अब हर वर्ग दुखी है। जिला प्रधान शहरी बलबीर सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस लोगों के साथ झूठ बोलकर और झूठे वादे कर सत्ता में आई थी। इस अवसर पर रोजी बल, रमनदीप सिंह संधू, गुरनाम सिंह जस्सल, युद्धबीर माल्टू, हनी चौहान, अनिल सहदेव, हरभजन सिंह, सतिदरपाल सिंह संधू, अवतार सिंह चीमा, कंवलजीत सिंह पवार, बलदेव सिंह, शुभम सरीन, जगीर सिंह, लक्खा सिंह, अजीत सिंह, दलजीत सिंह, जोगिदर सिंह, बलराज सिंह, सतनाम सिंह, वरियाम सिंह, प्यारा सिंह के अलावा भारी संख्या में अकाली दल की महिला वर्करें भी शामिल थी।