समय से पहले धान की रोपाई करने वाले 13 किसानों को नोटिस
पंजाब सरकार ने धान की रोपाई दस जून से शुरु करने के आदेश जारी किए हुए है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कलानौर: पंजाब सरकार ने धान की रोपाई दस जून से शुरू करने के आदेश जारी किए है। इसके बावजूद किसान आदेशों की उल्लंघना कर धड़ाधड़ खेतों में समय से पहले ही धान की रोपाई की जा रही है। इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग ने कलानौर के अधीन आते गांवों में 13 किसानों को नोटिस जारी किए है।
ब्लॉक कृषि अधिकारी हरविदरपाल सिंह गिल व ईडी जोबनजीत सिंह खेहरा ने बताया कि कृषि विभाग ने चेकिग करने के उपरांत जिन किसानों की ओर से समय से पहले धान लगाया जा रहा है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके धान की रोपाई रोक दी है। यदि किसान नोटिस प्राप्त करने के बावजूद धान की रोपाई करता है तो प्रशासन व पुलिस के सहयोग से खेत को जोत दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें