रोजी-रोटी कमाने सऊदी अरब गए गुरदासपुर के युवक की मौत, कर्ज में डूबे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गुरदासपुर के नत्थू खैरा गांव के 36 वर्षीय मंदीप सिंह की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह दो महीने पहले रोजी-रोटी कमाने वहां गए थे। परिवार ने कर्ज लेकर उन्हें भेजा था और अब मौत की जांच तथा शव को भारत वापस लाने की गुहार लगा रहा है। गांव में शोक का माहौल है।

दो महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए युवक की मौत (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गुरदासपुर के गांव नत्थू खैरा के 36 वर्षीय युवक मंदीप सिंह की सऊदी अरबमें संदिग्ध हालत में मौत हो गई। स्वजनों के अनुसार वह दो महीने पहले रोजी-रोटी कमाने सऊदी अरबगया था। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के पिता बलदेव सिंह ने बताया कि मंदीप सिंह को उन्होंने दो महीने पहले कर्ज लेकर सऊदी अरबभेजा था, जहां उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उन्होंने सऊदी अरबसरकार से अपील की है कि मंदीप सिंह की मौत की जांच की जाए ताकि पता चल सके कि उसकी मौत कैसे हुई।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरबसे उनके बेटे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बीमार हालत में था। वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा था कि इसका इलाज करवाओ। परिवार वालों ने केंद्र सरकार, एनआरआई भाइयों और पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे की डेड बाडी पंजाब लाई जाए। इलाके के लोगों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह बेटे की मृतक देह भारत लाने में सक्ष्म नहीं हैं।
वहीं गांव के सरपंच सरवन सिंह और गांव निवासी रणजोत सिंह ने कहा कि मंदीप सिंह दो महीने पहले सऊदी अरबगया था, जिसकी अचानक मौत से गांव में दुख की लहर है। मृतक मंदीप सिंह बहुत मेहनती लड़का था और वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।