गांव दाबावाला में मिला अज्ञात युवक का शव
गांव दाबावाला में शनिवार दोपहर को संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिला।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 05:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बटाला : गांव दाबावाला में शनिवार दोपहर को संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिला। मामला थाना सदर का है। पुलिस के मुताबिक शव किसी मजदूर का लगता है। मरने वाले की आयु 35 वर्ष करीब बताइ जा रही है।
कोई दस्तावेज नहीं मिलने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे उन्हें गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि खेत में एक प्रवासी का शव पड़ा है। वे अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सिविल अस्पताल की एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें