गुरदासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर तेजधार हथियारों से व्यक्ति का कत्ल, परिजनों ने सरपंच के पति पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के ब्यान दर्ज किए जा ...और पढ़ें
-1794408951691_m.webp)
हत्या के बाद बिलखते परिजन। फोटो जागरण
संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अधीन आती पुलिस चौंकी मालेवाल के तहत पड़ते गांव पराचा में मामूली तकरार को लेकर 40 वर्षीय नौजवान पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक बिक्रमजीत सिंह के भाई जगरूप सिंह ने गांव के मौजूदा सरपंच के पति व उनके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला करने के कथित आरोप लगाया है।
जगरूप सिंह ने बताया कि उनके परिवार की सरपंच के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। गत मंगलवार देर शाम बिक्रमजीत सिंह अपनी एक्टिवा स्कूटरी पर सवार होकर फतेहगढ़ चूड़ियां गया था और वापिस गांव लौट रहा था। जब वह गांव के बाहर पड़ती फिरनी के पास पहुंचा तो गांव के मौजूदा सरपंच के पति ने करीब 25-30 अज्ञात व्यक्तियों सहित बिक्रमजीत सिंह पर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
जिसके चलते बिक्रमजीत सिंह गंभीर रूप में जख्मी हो गया और उसे ईलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल अमृतसर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत ऐलान दिया। जगरूप सिंह ने बताया कि आरोपित पिछले कई दिनों से उसके भाई पर हमला करने की फिराक में थे। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है।
वहीं पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के ब्यान दर्ज किए जा रहे है और ब्यानों के आधार पर जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्यवाई की जाएगी और आरोपितों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।