हत्या के आरोपित का नहीं मिला सुराग
दो दिन पहले अरमान पैलेस के पास मिले एक व्यक्ति का शव मिला था।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 03:51 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 03:51 PM (IST)
जासं, बटाला : दो दिन पहले अरमान पैलेस के पास मिले एक व्यक्ति का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर ने ठठियार गेट के मृतक राज कुमार के भाई पवन कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया।
पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने राज कुमार का तेजधार हथियार से कत्ल करके अरमान पैलेस के पास शव फेंक दिया था। केस के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल कातिल का कोइ सुराग नहीं मिला है। गिरफ्तारी के लिए उनके प्रयास जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें