लड़की से गहनों से भरा पर्स लूटा
जागरण संवाददाता, बटाला : स्थानीय होटल के पास दो लुटेरों ने एक लड़की का गहनों वाला पर्स छीन कर फरार ह
जागरण संवाददाता, बटाला : स्थानीय होटल के पास दो लुटेरों ने एक लड़की का गहनों वाला पर्स छीन कर फरार हो गए। शास्त्री नगर बटाला की रहने वाली रजवंत कौर पतनी सरबजीत ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह और उसकी लड़की सोने के गहने खरीद कर रिक्शे पर सवार होकर घर वापस जा रही थी। इस दौरान ग्रैंडवे होटल के नजदीक दो अज्ञात व्यक्ति डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार हो आए और उसके हाथ में पकड़ा हुआ गहनों का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी चांदी की पायल और तीन हजार रुपए भी थे। उन्होंने बताया कि गहनों का वजन करीब साढे तीन तोले था। इस सबंध में थाना सिटी बटाला की पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा-379बी आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।