विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धुंध की वजह से बटाला में एक के बाद एक टकराए 15-20 वाहन, कई लोग घायल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 25 Dec 2020 02:24 PM (IST)

पंजाब के बटाला में घनी धुंध के कारण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर घनी धुंध छाए रहने के कारण ...और पढ़ें

बटाला के पास धुंध के कारण हादसाग्रसत हुए वाहन। (जागरण)
बटाला के पास धुंध के कारण हादसाग्रसत हुए वाहन। (जागरण)

बटाला, जेएनएन। क्षेत्र में घनी धुंध की वजह से बड़ा सड़क हादसा हो गया। क्षेत्र के गांव शेखुपुर के पास बटाला-पठानकोर्ट हाइवे पर धुंध की वजह से यह हादसा हुआ। एक ट्रक और कार की टक्‍कर के बाइ हाईवे पर एक के बाद एक 15 से 20 वाहन आपस में टकरा गया। इससे हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। इस हादसे में पांच लोग लोगों के घायल होने की सूचना है। एक घायल की हालत काफी गंभीर है।

थाना सदर के अधीन चौकी शेखुपुर के एएसआइ विजय कुमार ने  ने बताया कि घायलों को अस्‍पतालों में दा‍खित कराया गया। पुलिस के मुताबिक जाम को हटाने में लगभग ढाइ घंटे का समय लग गया। इस बीच ट्रैफिक  अवरुद्व न हों, उसके लिए विपरीत साइट से वाहनों को निकलने के लिए दिया गया।  जाम की वजह से वाहन चालकाें और यात्रियों को परेशानी हुई।

बताया जा रहा है कि पहला हादसा गांव शेखुपुर के मोड पास हुआ। यहां से चार-पांच कारें मुड़ने लगी तो सामने से

आ रहे एक ट्रक चालक को धुंध की वजह से आगे कुछ नहीं दिखाई दिया और उसने एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक पीछे अन्य वाहनों तथा कार के पीछे चार-पांच कारों की टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक इस टक्कर में  15 से 20 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इनमें चार-पांच कार तथा एक ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की खबर पहले एनएच-वन हाइवे की पैट्रोलिंग टीम को पता लगा। इसके के बाद एंबुलेंस को सूचित किया गया तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आसपास के लोगों ने हादसे के बारे पुलिस को सूचित किया। हाइवे की क्रेन ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। हादसे में घायल लोगों का विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज किया रहा है। अब बटाला - पठानकोट हाइवे पर यातायात सुचारु कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।