अकाली-भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : सैनी
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : ब्लाक यूथ कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें विशेष रूप से नवनियुक्त जिला महासचिव म
By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 02:25 AM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 02:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : ब्लाक यूथ कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें विशेष रूप से नवनियुक्त जिला महासचिव महिन्द्र सैनी शामिल हुए। यूथ कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। युवा नेता पुष्पिन्द्र सैनी ने महिन्द्र सनी को महासचिव नियुक्त करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, जिला अध्यक्ष अनिल विज व प्रदेश कांग्रेस सचिव विनय का धन्यवाद किया। जिला महासचिव महिन्द्र सैनी ने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षो से सुजानपुर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ तथा क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता है। इस मौके पर संतोष, काका सैनी, मन्नी शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें