यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कॉपी : राजेंद्र नाथ रहबर को पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम करेंगे सम्मानित

राजकुमार राजू,पठानकोट
उर्दू के प्रख्यात शायर व पंजाब सरकार के शिरोमणि उर्दू साहित्यकार राजेंद्र नाथ रहबर को इंटरनेशनल ह्यूमन राइटस प्रोटेक्शन द्वारा 10 दिसंबर को ह्यूमन राइटस डे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम सम्मानित करेंगे। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव अब्दुल जब्बार कुरैशी ने बाताया कि राजेंद्र नाथ रहबर के साथ सामाजिक, ज्यूडिशरी, उद्योग, फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मखमली आवाज के मालिक जगजीत सिंह ने रहबर साहब की गजल को अपनी सुरमयी आवाज में गाया है व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी रहबर साहब के कलाम को खूब सराहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
