विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शर्मनाक: युवक ने 80 वर्षीया मंदबुद्धि महिला से किया दुष्कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 23 Mar 2018 09:16 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 09:06 PM (IST)

फिरोजपुर जिले के एक गांव में एक युवक ने 80 साल की वृद्धा से दुष्‍कर्म किया। वह उसे बाइक पर ...और पढ़ें

शर्मनाक: युवक ने 80 वर्षीया मंदबुद्धि महिला से किया दुष्कर्म
शर्मनाक: युवक ने 80 वर्षीया मंदबुद्धि महिला से किया दुष्कर्म

जेएनएन, फिरोजपुर। पंजाब में महिलाआें के प्रति अपराध में कम नहीं हो पा रही है। बच्चियों और युवा महिलाओं के संग अब वृद्धाओं को भी शर्मनाक अपराध का निशाना बनाया जा रहा है। ऐसी ही शर्मनाक घटना जिले के गुरुहरसहाय स्थित बस्ती डेरिया वाली  में हुई है। यहां एक युवक ने 80 वर्षीया मंदबुद्धि महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जक कर लिया है। युवक फरार है।

 घटना 17 मार्च की है। पुलिस ने सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय में वृद्धा का मेडिकल करवाया। अस्पताल के एसएमओ राजेश कुमार का कहना है कि महिला का सीवन खरड़ भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म होने की पुष्टि हो सकेगी। थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने पीडि़त महिला की बहू के बयान पर बस्ती डेरिया वाली निवासी रमन नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सब इंस्पेक्टर शिमला रानी का कहना था कि बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से परेशान है। 17 मार्च की शाम करीब सात बजे रमन कुमार उसे बहला कर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया। वह बस्ती के निकट से गुजरती नहर की तरफ ले गया था। वहां उसने वृद्धा के साथ दुष्‍कर्म किया।

उधर, वृद्धा के घ पर नहीं होने पर परिजनों ने समझा वह आस-पड़ोस में गई होगी। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उसे ढूंढते हुए पारिवारिक सदस्य नहर किनोर पर जा पहुंचे। उन्‍हाेंने देखा कि युवक वृद्धा के साथ दुष्‍कर्म कर रहा था। वृद्धा के परिजना को देखते ही आरोपित वहां से फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि रमन कुमार को नामजद कर लिया गया है और जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।