विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाद का बदला लेने के लिए दो युवकों ने किया महिला से दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 07 Aug 2017 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 11:53 AM (IST)

विवाद का बदला लेने के लिए दो युवक महिला के घर में घुसे और उसे हवस का शिकार बना दिया। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विवाद का बदला लेने के लिए दो युवकों ने किया महिला से दुष्कर्म
विवाद का बदला लेने के लिए दो युवकों ने किया महिला से दुष्कर्म

जेएनएन, फिरोजपुर। महिला का गांव के ही दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस कारण युवक उससे रंजिश रहते थे। 1 अगस्त को मौका पाकर युवक उसके घर घुसे है विवाद का बदला लेने के लिए उसे हवस का शिकार बना दिया।

महिला के मुताबिक एक अगस्त को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान बलविंदर सिंह अपने एक साथी के साथ उसके घर आया और धमकाते हुए उसे पकड़ लिया। बलविंदर ने अपने साथी रिंकू की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो उसके पड़ोस में में रहने वाली उसकी मौसी सास आ गई, जिसके कारण आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में उसने थाना गुरुहरसहाय में शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले की जांच कर रही एसआइ जसवीर कौर ने बताया उन्होंने महिला के बयानों पर बलविंदर सिंह व रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं, लेकिन उन्होंने पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: जीजा ने साली को बहाने से बुलाया, दुष्कर्म के बाद साली को पिला दिया जहर