पत्नी से हुआ विवाद तो ससुरालियों ने की मारपीट
पत्नी से विवाद होने पर ससुरालियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पत्नी से विवाद होने पर ससुरालियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि पीड़ित सोना सिंह निवासी भारत नगर ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद हुआ था, जिसको लेकर आरोपित पम्मा, संता, कालू और ढिल्लों निवासी बस्ती बहादर सिंह वाली ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
बर्थ-डे पार्टी में डीजे को लेकर हुई बहस, युवक को पीटा संवाद सहयोगी, जीरा (फिरोजपुर)
जन्मदिन की पार्टी में डीजे को लेकर हुई कहा सुनी के बाद आरोपितो ने एक 18 वर्षीय युवक को घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज फरीदकोट भर्ती कराया गया। थाना जीरा पुलिस ने मारपीट के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ बलजिदर सिंह ने बताया कि दलवीर सिंह निवासी मेहर सिंह वाला ने शिकायत दी कि 23 जुलाई की रात साढे़ नौ बजे उसके घर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान आरोपित हरजिदर सिंह, दीपक, कारज सिंह निवासी मेहर सिंह वाला, करन सिंह, गुरशरन सिंह, गुरमीत कौर निवासी नहरवाली बस्ती और दलजीत सिंह निवासी खंडूर ने डीजे को लेकर बहस शुरू कर दी। कहासुनी होने के बाद आरोपित फिर लौट कर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।