Move to Jagran APP

विक्रांत वोहरा बने मार्केट कमेटी गुरुहरसहाय के चेयरमैन

कांग्रेस नेता विक्रांत वोहरा को मार्केट कमेटी गुरुहरसहाय का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 09:20 PM (IST)
विक्रांत वोहरा बने मार्केट कमेटी गुरुहरसहाय के चेयरमैन

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)

loksabha election banner

: कांग्रेस नेता विक्रांत वोहरा को मार्केट कमेटी गुरुहरसहाय का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। विक्रांत वोहरा ने अपनी नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और हीरा सोढी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ अदा करेंगे।

इस मौके पर विक्रांत वोहरा को चेयरमैन बनने पर अमृत वोहरा पूर्व प्रधान नगर कौंसिल, अजय वोहरा पप्पू, सविता वोहरा, राजन वोहरा, अकाश वोहरा व अन्य ने बधाई देते हुए कांग्रेस के सीनियर नेताओं का आभार व्यक्त किया।

नवीन मित्तल बने अग्रवाल सम्मेलन के प्रधान संवाद सूत्र, फिरोजपुर : खिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक स्टेट प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांतीय कमेटी के प्रधान सुरिन्द्र अग्रवाल तथा लालचंद गोयल ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।

अरविद बांसल ने बताया कि बैठक में नवीन मित्तल की बेहतरीन सेवाओ को देखते हुए उन्हें दूसरी बार दो वर्ष के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया है। नवीन मित्तल ने विश्वास दिलवाया कि वह अपने सेवाओ को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के साथ नए सदस्य जोड़ने के साथ-साथ समाजसेवी कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।

अग्रवाल सम्मेलन के प्रधान का किया सम्मान संवाद सूत्र, फिरोजपुर: शिवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पंजाब प्रधान सुरिन्द्र अग्रवाल का विशेष सम्मान किया गया। शीतला देवी माता मंदिर में शिवालय की पूजा-अर्चना करने के बाद अग्रवाल ने श्रद्धालूओ को प्रशाद भी वितरण किया। प्रधान नंद किशोर गुगन, अरविद बांसल, विनय सिगला ने सुरिंद्र अग्रवाल को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.