मक्खू से फिरोजपुर में नशा बेचने आए दो युवक गिरफ्तार
मक्खू कस्बे से फिरोजपुर नशा बेचने आए दो युवकों को सीआइए पुलिस ने बस्ती सेखांवाली के पास गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में पर्चा दर्ज कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : मक्खू कस्बे से फिरोजपुर नशा बेचने आए दो युवकों को सीआइए पुलिस ने बस्ती सेखांवाली के पास गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में पर्चा दर्ज कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सीआइए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान मनदीप सिंह वासी वार्ड नंबर 2 गली चर्च वाली मिशन बस्ती मक्खू और गुरप्रीत सिंह वासी वार्ड नंबर 13 बुल्लो के बस्ती मक्खू के रूप में हुई है। पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान आरोपित पुलिस को देख घबरा कर दशहरा ग्राउंड के नीचले हिस्से की तरफ उतरने लगे तो पुलिस ने पीछा करके काबू कर लिया, जिनकी तलाशी लेने पर पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
महिला से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में केस संस, अबोहर : नगर थाना पुलिस ने महिला से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 13 जून को वह घर पर मौजूद थी तो मनप्रीत सिंह अपने घर की छत पर चढ़ कर उसके साथ गाली गलोच करने लगा व उसे ईंटें मारने लगा। इसके बाद वह उसके घर पर आ गया व उसके साथ मारपीट की व उसे जमीन पर घसीटा, जिस पर उसकी पहनी हुई शर्ट व लोयर फट गए व उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने महिला के बयानों पर मनप्रीत सिंह निवासी जम्मू बस्ती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।