विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के फिरोजपुर में 500 के जाली नोटों से खरीददारी कर रहे थे दो युवक, दुकानदार हो गया शक; फिर जो हुआ...

Published: Fri, 10 Apr 2026 12:36 PM (IST)

फिरोजपुर के जीरा में पुलिस ने जाली नोटों से खरीदारी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मनोज कुमार की ...और पढ़ें

500 के जाली नोटों के साथ खरीददारी कर रहे दो युवक गिरफ्तार।

500 के जाली नोटों के साथ खरीददारी कर रहे दो युवक गिरफ्तार।

HighLights

  1. जीरा में जाली नोटों से खरीदारी करते दो गिरफ्तार

  2. पुलिस ने 500 रुपये के 55 जाली नोट बरामद किए

  3. गिरफ्तार आरोपितों से गिरोह के बारे में पूछताछ जारी

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। जीरा में जाली नोटों से खरीददारी करने आए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनसे 500 रुपये के 55 जाली नोट बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार जीरा के वार्ड नंबर एक स्थित पुराने डाकखाने वाली गली में बर्तनों की दुकान चलाने वाले मनोज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि दो व्यक्ति उसकी दुकान पर बर्तन खरीदने आए थे।

खरीददारी के दौरान उन्होंने पानी की बोतल लेते हुए 500-500 रुपये के दो नोट दिए, जो जांच करने पर जाली पाए गए। दुकानदार को शक होने पर उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी के एएसआई जगजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 500 रुपये के कुल 55 जाली नोट बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी निवासी गांव खोसा दल सिंह वाला और तरसेम सिंह उर्फ बाबा निवासी गांव जोध सिंह वाला जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों को ये जाली नोट कहां से मिले और क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं।