620 लीटर लाहन पकड़ी, एक व्यक्ति धरा, दूसरा फरार
जलालाबाद नगर थाना पुलिस ने गांव कमरेवाला के चिमन सिंह के घर रेड कर उसे 520 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया।
फाजिल्का, जेएनएन। थाना अरनीवाला और थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने दो जगहों से लाहन पकड़ी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। थाना अरनीवाला पुलिस ने ढाणी काहना राम के पास 100 लीटर लाहन पकड़ी। आरोपित सुखदेव सिंह उर्फ सुखा भाग गया। जलालाबाद नगर थाना पुलिस ने गांव कमरेवाला के चिमन सिंह के घर रेड कर उसे 520 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2.73 लाख की ठगी के आरोप में दो लोगों पर केस
थाना नंबर-2 पुलिस ने दो लेागों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। न्यू सूरज नगरी के अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि बल्लूआना के प्रेम कुमार व धर्मनगरी के संजीव कुमार ने किन्नू के बाग ठेके पर लिए। इसके दो लाख 73 हजार 194 रुपये उसे नहीं देकर ठगी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों को बख्शेंगे नहीं।
धमकी देने पर दो नामजद
सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने और धमकियां देने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव लाधूका के जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गांव निवासी चन्ना सिंह व सुच्चा सिंह की जमीन उसकी जमीन से लगती है। उक्त लोग जमीन पर कब्जा करके फसल को काटना चाहते थे। जब उसने आरोपितों को रोका तो उन्होंने उसे धमकियां दी।