Move to Jagran APP

फिरोजपुर के गांवों में हो रहा तिरंगों का अपमान, हर घर तिरंगा मुहिम के एक महीने बाद भी नहीं हटाए राष्ट्रीय ध्वज

हर घर तिरंगे की मुहिम भारत-पाक सीमा के सटे जिले फिरोजपुर में उत्साहित रही। सामाजिक संस्थाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया लेकिन स्वतंत्रता दिवस के एक महीने बाद तिरंगों की कोई सार नहीं ले रहा।

By Edited By: Published: Thu, 15 Sep 2022 09:59 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 09:59 PM (IST)
फिरोजपुर के गांवों में हो रहा तिरंगों का अपमान, हर घर तिरंगा मुहिम के एक महीने बाद भी नहीं हटाए राष्ट्रीय ध्वज
सड़क किनारे लगे खंभों पर तिरंगे लटके और फटे हुए हैं।

रमन बहल, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : हर घर तिरंगे की मुहिम भारत-पाक सीमा के सटे जिले फिरोजपुर में उत्साहित रही। सामाजिक संस्थाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के एक महीने बाद तिरंगों की कोई सार नहीं ले रहा। सड़क किनारे लगे तिरंगे फट चुके हैं या गिरने की कागर पर हें। राष्ट्रीय ध्वज की संभाल कौन करेगा बड़ा सवाल बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13-14 व 15 अगस्त को देश भर में घर-घर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया तो लोगों ने अपने घरों, दुकानों फैक्ट्रियों में तिरंगे फहराए।

loksabha election banner

सामाजिक संस्थाओं के साथ प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे तो लगाएं, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज लगाने के बाद उसकी मर्यादा का कोई ध्यान नहीं रखा। एक माह बीत जाने के बावजूद भी राष्ट्रीय ध्वज की कोई सार नहीं ले रहा है और उनकी बेअदबी हो रही है। सड़क किनारे लगे खंभों पर तिरंगे लटके और फटे हुए हैं।

फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर अमृत सिंह ने कहा राष्ट्रीय ध्वज हमारा गौरव है, जिन संस्थाओं ने राष्ट्रीय ध्वज लगाए उनको संभाल भी करनी चाहिए। अगर कहीं राष्ट्रीय ध्वज की बेअदबी हो रही है तो वे जिले के एसडीएम को कह तिरंगों को उतरवाने को कहेंगी। गुरुहरसहाय के एसडीएम अरविंद प्रकाश वर्मा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है, जल्द ही नगर काउंसिल के साथ मीटिंग करके शहर में लगे सभी बदहाल हो रहे राष्ट्रीय ध्वज को हटवा देगे और तिरंगे की मर्यादा को कायम रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.