फिरोजपुर में दो घरों में लाल, एक में आई लक्ष्मी
नववर्ष के आगमन पर जिले के दो घरों में बेटों और एक घर में बेटी ने जन्म लिया।
अमनदीप सिंह, फिरोजपुर : नववर्ष के आगमन पर जिले के दो घरों में बेटों और एक घर में बेटी ने जन्म लिया। एक जनवरी तड़के 3:32 बजे सिविल अस्पताल में गांव कामले वाला के मनजिद्र सिंह की पत्नी वीर कौर ने बेटे को जन्म दिया। पोते के आने से जहां दादा-दादी की ख्वाइश पूरी हो गई। वीर कौर ने बताया कि पहले एक साल की बेटी एशप्रीत है। इस साल बेटे के जन्म ने उसकी बेटी को भाई देकर भाई-बहन की जोड़ी बना दी। इसके बाद दोपहर 2:16 मिनट पर गांधी नगर के रहने वाले राज नागर के घर में दूसरी बेटी ने जन्म दिया। इनकी भी पहले एक बेटी है।
राज नागर की पत्नी ममता नागर को बेटी को पाकर खुशी है और पत्नी की खुशी में ही राज नागर भी खुश नजर आए हैं। राज नागर ने बताया कि पत्नी ममता नागर को लेबर पेन होने पर फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था, तभी डाक्टरों ने दाखिल कर लिया और नए साल के दिन सिजेरियन से उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। नए साल पर उनकी दूसरी बेटी साल के सबसे खास दिन आई है। इसी तरह से तीसरे मामले जलालाबाद के टंडी कदीम निवासी गोबिद सिंह ने अपने पत्नी परमजीत कौर सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया। उन्हें भी आपरेशन से एक बेटा हुआ है। इसके बाद गोबिद और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।