Move to Jagran APP

जिले को मिलेगी चार आधुनिक टेस्टिग लैब

फिरोजपुर जिले में सेहत सेवाएं बेहतर बनाने के लिए चार अत्याधुनिक लैब एक एंबुलेंस और एक शव वाहन दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 03:32 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 03:32 PM (IST)
जिले को मिलेगी चार आधुनिक टेस्टिग लैब
जिले को मिलेगी चार आधुनिक टेस्टिग लैब

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में सेहत सेवाएं बेहतर बनाने के लिए चार अत्याधुनिक लैब, एक एंबुलेंस और एक शव वाहन दिया जा रहा है। समाजसेवक डा. एसपी ओबराय ने यह ऐलान फिरोजपुर में श्री गुरु नानक देव जी के साथी भाई मर्दाना जी की याद में भारत में पहली लैब के उद्घाटन पर किया।

loksabha election banner

उन्होंने नई लैब के निर्माण के लिए प्रशासन को आठ लाख रुपए भी दिए, ताकि काम समय पर मुकम्मल किया जा सके। उन्होंने फिरोजपुर छावनी में खालसा गुरुद्वारा साहिब में संस्था की ओर से से खोली जा रही चारों लैब के चल रहे कामों का निरीक्षण किया। डा.एसपी सिंह ओबराय बाद में सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के फिरोजपुर स्थित दफ्तर पहुंचे।

इस मौके उन्होंने कहा फिरोजपुर टीम ने जहां विधवाएं, अंगहीनों और जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद की है, वहीं कुदरती आफत के समय फंसे लोगों की आगे होकर मदद की है। इस मौके उन्होंने संस्था से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया। भाई मर्दाना यादगारी सोसायटी के प्रधान हरपाल सिंह भुल्लर, संस्था के जिला प्रधान हरजिदर सिंह कातना, महिला विग प्रधान अमरजीत कौर छाबड़ा ने फिरोजपुर टीम की तरफ से डा.ओबराय का धन्यवाद किया।

इस मौके पर अमरजीत कौर छाबड़ा जिला प्रधान महिला विग, गुरप्रीत सिंह घड़ियाल उपप्रधान, नरिदर बेरी कैशियर, संजीव बजाज, बलविदरपाल शर्मा, तलविदर कौर, कंवलजीत सिंह, विजय कुमार बहल, रोशन लाल मनचंदा, आशा शर्मा, रवि शर्मा, रणजीत सिंह राय, दविदर सिंह छाबड़ा, भजन पेंटर, किरण पेंटर, मनप्रीत सिंह, जसबीर शर्मा, बलदेव राज शर्मा, परमिदर सिंह संधू, बलवंत सिंह बराड़, सुखजीत सिंह हराज, प्रेम मनचंदा, लखविदर सिंह कर्मूवाला समेत संस्था के अन्य मैंबर भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.