Move to Jagran APP

वर्कर की हत्या वालों की गिरफ्तारी के लिए अकालियों ने थाने के बाहर लगाया धरना

गुरुहरसहाय के गांव चक पंजेके में जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाई का कत्ल करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अकाली दल की ओ से वीरवार को थाना गुरुहरसहाय के बाहर धरना लगा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 10:44 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 10:44 PM (IST)
वर्कर की हत्या वालों की गिरफ्तारी के लिए अकालियों ने थाने के बाहर लगाया धरना
वर्कर की हत्या वालों की गिरफ्तारी के लिए अकालियों ने थाने के बाहर लगाया धरना

संस, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : गुरुहरसहाय के गांव चक पंजेके में जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाई का कत्ल करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अकाली दल की ओ से वीरवार को थाना गुरुहरसहाय के बाहर धरना लगा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अकाली दल के जिला जत्थेदार व हलका इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान ने कहा आरोपित कांग्रेस पार्टी से संबंधित है और मृतक शिरोमणि अकाली दल का वर्कर था। राजनीतिक शह पर अकाली वर्कर का कत्ल किया गया।

loksabha election banner

गांव चक पंजेके में बुधवार को महिदर सिंह की उसके चचेरे भाई गुरदेव सिंह और उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपितों को गिरफ्तार करवाने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के साथ शिरोमणि अकाली दल के वर्कर्स हलका इंचार्ज वरदेव सिंह नोनी मान के साथ थाने के आगे धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने हलका विधायक कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अकाली नेता वरदेव सिंह नोनी और शहरी जिला प्रधान रोहित मोंटू वोहरा ने कांग्रेसी नेताओं की शह पर कत्ल किए जाने के आरोप लगाए। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कहा यदि गुरुहरसहाय पुलिस समय रहते आरोपितों पर कार्रवाई करती तो महिदर सिंह के कत्ल को रोका जा सकता था। वरदेव सिंह मान ने कहा कि महिदर सिंह के परिवार पर पहले भी कई कातिलाना हमले हो चुके हैं मगर पुलिस ने सियासी शह पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक कत्ल के सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना लगातार जारी रहेगा। इस दौरान एसपी आपरेशन गुरमीत सिंह चीमा धरना स्थल पर पहुंचे और सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिवार व अकाली नेताओं ने धरना जारी रखा।

(बाक्स) नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस

थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने नौ आरोपितों पर मामला दर्ज किया है, जोकि फरार हैं। आरोपित गुरदेव सिंह, सुखविदर सिंह, जसविदर सिंह, सतनाम सिंह, गुरविदर सिंह, परमजीत सिंह, बुध प्रकाश, मनजीत सिंह और बगीचा सिंह पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तीन साल से चल रहा था विवाद

मृतक महिदर सिंह के भाई निर्मल सिंह ने बताया कि उनका आरोपितों से पिछले तीन साल से जमीन का विवाद चल रहा था। पहले उसके भाई महिदर सिंह पर बुधवार की सुबह आरोपितों ने फायरिग की थी, जिसके बारे में पुलिस को भी बताया गया मगर पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई नहीं की।बाद में आरोपितों ने गांव रुकना बोदला के पास पंजे के उताड़ में दवाई लेने जा रहे भाई महिदर सिंह पर गोलियां चला कत्ल कर दिया।हमले में महिदर सिंह का लड़का गंभीर रूप में जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए फरीदकोट के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है ।

आरोपितों पर पहले भी दर्ज हैं मामले

मृतक के भाई नानक सिंह ने बताया कि महिदर का कत्ल करने वाले आरोपितों पर पहले भी जमीन के विवाद में इरादा ए कत्ल के 2 मामले दर्ज हैं।

प लिस करेगी कार्रवाई, न की जाए राजनीति : राणा सोढी

अकाली दल के धरने पर प्रतिक्रिया देते हुए हलका विधायक और राज्य खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा बेहद अफसोसजनक घटना है लेकिन किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.