बाजीदपुर के विद्यार्थियों ने किया साइंस सिटी का भ्रमण
बाजीदपुर के 50 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने साइंस सिटी कपूरथला का भ्रमण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : आदर्श पब्लिक स्कूल बाजीदपुर के 50 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने साइंस सिटी कपूरथला का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों के साथ संबंधित प्रदर्शनियों और मॉडलों को बड़े ध्यान से देखा। स्कूल अध्यापिका गीता शर्मा, अमन शर्मा और संगीता ने विद्यार्थियों के साथ रहकर संबंधित क्रियाओं को विस्तारपूर्वक समझाया। प्रिसिपल दर्शन लाल शर्मा ने बताया कि इस दौरे के साथ विद्यार्थियों को विश्व में हो रहे पर्यावरणीय बदलाव जैसे कि ग्लोबल वार्मिग, ग्रह प्रभाव, भूकंप का आना और ऊर्जा सुरक्षा संबंधी जानकारी मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें