विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर डांस कर मोहा मन
विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में 70वां सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में 70वां सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इसमें देशभक्ति के गीत, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। विद्यार्थियों ने देश के लिए सैनिकों के योगदान पर चर्चा की। स्कूल के चेयरमैन गौरव सागर भास्कर ने कहा कि हर साल सात दिसंबर को भारतीय सेना के जवानों की भलाई के लिए पूरे देश से फंड एकत्रित किया जाता है। पहली बार यह दिवस सात दिसंबर, 1949 को मनाया गया। प्रशासक अकादमिक परमवीर शर्मा ने बताया कि स्कूल में भी आर्मी के जवानों की सहायता के लिए फंड एकत्रित करते हैं। इसके लिए तिरंगे को स्टिकर, कलरफुल फ्लैग और लेबल आम लोगों को सेना के जवान भेंट करते हैं। युद्ध में घायल सैनिकों, उनकी विधवाओं और परिवार की भलाई के लिए इस फंड का उपयोग किया जाता है। डिप्टी प्रिंसिपल करुणा ने कहा कि हम देशवासियों का कर्तव्य है कि देश की सीमा पर 24 घंटे सुरक्षा देने वाले सैनिकों के स्वजनों की मदद करें।