Move to Jagran APP

जहां अच्छाई, वहां बुराई का भी वास : स्वामी

फिरोजपुर के सनातन धर्म महावीर मंदिर में श्री गीता प्रचार सभा की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। सप्ताह के अंतिम दिन हरिद्वार से आए स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज ने मनुष्य को अच्छाई और बुराई के बीच फर्क समझाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 09:48 PM (IST)
जहां अच्छाई, वहां बुराई का भी वास : स्वामी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : फिरोजपुर के सनातन धर्म महावीर मंदिर में श्री गीता प्रचार सभा की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। सप्ताह के अंतिम दिन हरिद्वार से आए स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज ने मनुष्य को अच्छाई और बुराई के बीच फर्क समझाया।

loksabha election banner

स्वामी विज्ञानानंद जी ने कहा कि जहां अच्छाई है, वहां बुराई भी है। जहां भगवान राम है वहां रावण भी है। मनुष्य के अंदर अच्छाई और बुराई दोनों हैं लेकिन मनुष्य पर निर्भर करता है किसका चयन करता है। मनुष्य पर कभी अच्छाई हावी रहती है तो कभी बुराई। अंत में जीत अच्छाई की ही होती है। अध्यात्म का मार्ग आत्मा को परमात्मा के साथ मिलाता है। परमात्मा के रास्ते पर चलते हुए संसार व्यर्थ लगता है लेकिन विषय को संसार में रहते हुए इस विरक्ति का अनुभव करना चाहिए। दुनिया की सुख संपदा परमात्मा की लगन के सामने व्यर्थ नजर आती है, जो सुख परमात्मा से मिलता है वह दुनिया के किसी भी सुख सुविधा से परे है। स्वामी विज्ञानानंद जी ने कहा आत्मा और परमात्मा का पर्दा प्रभु प्रेम से हटाया जा सकता है। श्रीमद्भागवत गीता में श्री कृष्ण भगवान ने बेहद सरल वाणी में मनुष्य को कर्म करने का संदेश दिया है। भगवान श्री कृष्ण के उपदेश आज के कलयुग में भी इंसान के लिए तारणहार हैं। इंसान श्रीमद् भागवत के उपदेशों का अनुसरण कर ले तो दुनिया भी दुख और झंझट से दूर हो जाता है।

श्री सुखमणि साहिब के पाठों के डाले भोग

संवाद सूत्र, फाजिल्का : क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए डीएसपी जसवीर सिंह पन्नू की अगुवाई में थाना सिटी फाजिल्का में एसएचओ बलदेव सिंह द्वारा श्री सुखमनी साहिब के पाठ रखवाए गए,जिनका शनिवार को भोग डाला गया। इस दौरान फाजिल्का के एसएसपी हरजीत सिंह व फाजिल्का के विधायक दविद्र सिंह घुबाया विशेष तौर पर शामिल हुए।

इस मौके एसएचओ बलदेव सिंह ने बताया कि बीते दिनी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। वहीं क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए श्री सुखमणि ाहिब का पाठ रखवाया गया था। इस मौके उनके साथ ब्लाक कांग्रेस प्रधान सुरिद्र कालड़ा पप्पू, अमन दुरेजा व अन्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.