Move to Jagran APP

फिरोजपुर के जीरा गेट में चली गोली, युवक गंभीर घायल, फरीदकोट रेफर

सीमावर्ती जिले की कानून व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है। शहर के जीरा गेट में शुक्रवार शाम 620 बजे गोली चलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 10:12 PM (IST)
फिरोजपुर के जीरा गेट में चली गोली, युवक गंभीर घायल, फरीदकोट रेफर
फिरोजपुर के जीरा गेट में चली गोली, युवक गंभीर घायल, फरीदकोट रेफर

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सीमावर्ती जिले की कानून व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है। शहर के जीरा गेट में शुक्रवार शाम 6:20 बजे गोली चलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए फरीदकोट के गुरु गोबिद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर किया गया है। घायल की पहचान 22 वर्षीय आकाश निवासी बस्ती शेखांवाली के रूप में हुई है।

loksabha election banner

बताना जरूरी है कि पिछले आठ माह में जिला पुलिस द्वारा आ‌र्म्ड एक्ट के तहत 80 मामले दर्ज किए गए है। क्षेत्र में गोलीबारी की लगातार बढ़ रही घटनाओं के कारण लोगो में दहशत का माहौल है। øø घटना के एक घंटे बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं

हैरानीजनक तथ्य यह है कि घटना के एक घंटे बाद भी थाना सिटी प्रभारी मनोज कुमार पूरे मामले से खुद को अनभिज्ञ बता रहे है। उन्होंने कहा कि उन्हें नई पता कि क्षेत्र में कही गोली चली है। वह जल्द इसका पता लगाएंगे। जिनका नहीं लगा कोई सुराग

-18 अगस्त को छावनी के रेलवे रोड पर बंदूक की नोंक पर लुधियाना के व्यापारी से 4.50 लाख रुपये लूटने वाले लुटेरो का 72 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नही लग पाया है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए पुलिस मात्र जांच का दावा कर पल्ला झाड़ रही है।

- गांव झोक हरिहर में पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप पर 30 हजार रुपये की लूट की गई।

- 13 अगस्त को इच्छेवाला रोड पर सुबह के वक्त करियाना दुकानदार को बंदूक दिखाकर करीब 1900 रुपये की राशि लूट ली गई।

- छावनी के सारागढ़ी गुरुद्वारा के नजदीक ट्रैफिक सैल कार्यालय के नजदीक बाइक सवार युवको द्वारा पोस्ट ऑफिस के सब-पोस्ट मास्टर को दिनदहाड़े गोलियां मारी थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.