Move to Jagran APP

आरयूबी निर्माण से कई ट्रेनें रद, कुछ के रूट में हुआ बदलाव

अंडर रेलवे ब्रिज बनाने से फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से तीन रेलवे सेक्शनों पर रेलगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 27 Jun 2018 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jun 2018 05:09 PM (IST)
आरयूबी निर्माण से कई ट्रेनें रद, कुछ के रूट में हुआ बदलाव
आरयूबी निर्माण से कई ट्रेनें रद, कुछ के रूट में हुआ बदलाव

जेएनएन, फिरोजपुर। बस्ती टैंकावाली में आज यानी बुधवार को रेलवे फाटक की जगह अंडर रेलवे ब्रिज बनाने से फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से तीन रेलवे सेक्शनों (फिरोजुपर-लुधियाना, फिरोजपुर-बठिंडा व फिरोजपुर-जालंधर) पर रेलगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहेगा।

loksabha election banner

रेलवे परिचालन ठप रहने से 37 मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर रेलगाड़ियां प्रभावित होंगी। इसमें से 16 रेलगाड़ियों को रद करने के साथ ही 18 को आंशिक रूप से रद किया गया है। दो ट्रेनों के रूट में बदलाव कर एक पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव कर चलाया जाएगा।

रद रहने वाली ट्रेनें

  • 14625 दिल्ली-फिरोजपुर
  • 14626 फिरोजपुर-दिल्ली
  • 54561 बठिंडा-फिरोजपुर
  • 54572 फिरोजपुर-लुधियाना
  • 54571 लुधियाना-फिरोजपुर
  • 54562 फिरोजपुर-बठिंडा
  • 54642 फिरोजपुर-दिल्ली
  • 54641 दिल्ली-फिरोजपुर
  • 74931 जालंधर-फिरोजपुर
  • 74940 फिरोजपुर-जालंधर
  • 74937 जालंधर-फिरोजपुर
  • 74939 जालंधर-फिरोजपुर
  • 74932 फिरोजपुर-जालंधर
  • 74934 फिरोजपुर-जालंधर
  • 74973 फिरोजपुर-फाजिल्का
  • 74976 फाजिल्का-फिरोजपुर

आंशिक रूप से रद रहने वाली ट्रेनें

  • 13307 धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस लुधियाना रुकेगी, लुधियाना-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेंगी।
  • 14629 लुधियाना-फिरोजपुर सतलुज एक्सप्रेस फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर के मध्य रद रहेंगी।
  • 54045 जींद-फिरोजपुर पैसेंजर कासूबेगू रुकेगी, कासूबेगू-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।
  • 54563 बठिंडा-फिरोजपुर पैसेंजर कासूबेगू रुकेगी, कासूबेगू-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।
  • 54051 लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी,
  • 74963 लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी,
  • 74933 जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर महालम रुकेगी, महालम-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी,
  • 74935 जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर मल्लांवाला खास रुकेगी, मल्लांवाला खास-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।

बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें

  • 19223 अहमदाबाद-जम्मू जोकि बठिंडा-फिरोजपुर-जालंधर-पठानकोट के रास्ते चलती है, वह बठिंडा-धूरी-लुधियाना-जालंधर के रास्ते चलेगी।
  • 19224 जम्मू अहमदाबाद, जोकि पठानकोट-जालंधर-फिरोजपुर-बठिंडा के रास्ते चलती है, वह जालंधर-लुधियाना-धुरी-बठिंडा चलेगी।

बदले स्टेशन से चलने वाली रेलगाडिय़ां

  • 13308 फिरोजपुर-धनबाद, लुधियाना से चलेगी
  • 14630 फिरोजपुर-लुधियाना, फिरोजशाह से चलेगी
  • 54046 फिरोजपुर-जींद, कासूबेगू से चलेगी
  • 54564 फिरोजपुर-बठिंडा, कासूबेगू से चलेगी
  • 54052 फिरोजपुर-लुधियाना, फिरोजशाह से चलेगी
  • 74962 फिरोजपुर-लुधियाना, फिरोजशाह से चलेगी
  • 74964 फिरोजपुर-लुधियाना, फिरोजशाह से चलेगी
  • 74936 फिरोजपुर-जालंधर,मक्खू से चलेगी
  • 74938 फिरोजपुर-जालंधर, मक्खू  से चलेगी
  • 54643 जालंधर-फिरोजपुर ट्रेन बदले टाइम से चलेगी

यह भी पढ़ेंः भाई बोला- खुशियों भरा था शैलजा का वैवाहिक जीवन, प्रेम प्रसंगों की बात गलत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.