फिरोजपुर व चंडीगढ़ से सुबह-शाम ट्रेन चलाने की मांग
सीनियर सिटीजन फोर्म डीआरएम राजेश अग्रवाल को मांगपत्र सौंपा।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सीनियर सिटीजन फोर्म डीआरएम राजेश अग्रवाल को मांगपत्र सौंपा। सीनियर सिटीजन ने फिरोजपुर शहर से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए चलती रेल गाड़ी में दो एसी कोच लगाने की मांग की। इस रेल गाड़ी का फिरोजपुर से चलने का समय सुबह पांच बजे और चंडीगढ़ से चलने का समय शाम पांच बजे करने की मांग भी की है।
हरीश ने कहा कि सुबह के समय लोग अपने काम-काज एवं हाईकोर्ट आदि में जाने के लिए पांच बजे फिरोजपुर से चल सकते है और जैसे ही उनका काम समाप्त होता है तो चंडीगढ़ से शाम पांच बजे इस ट्रेन को पकड़कर अपने घरों तक पहुंच सकते है। हरीश मोंगा एव सत्यपाल खेड़ा ने बताया कि उन्होंने फिरोजपुर से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए भी डी.आर.एम फिरोजपुर से मांग की है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर से बहुत सारे यात्री उक्त धार्मिक स्थल पर जाते है, जिनके लिए रेल यात्रा की सुविधा न होने के का ण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते फिरोजपुर से हरिद्वार के लिए रोजाना सीधी गाड़ी चलाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।