सुखबीर बादल द्वारा भेजे सैनिटाइजर विधायक नारंग ने बांटे
विधायक अरुण नारंग ने लोगों की कोरोना से सुरक्षा के लिए ठाकर आबादी में छोटे दुकानदारों व रेहड़ी चालकों मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।
जागरण संवाददाता, अबोहर : विधायक अरुण नारंग ने लोगों की कोरोना से सुरक्षा के लिए ठाकर आबादी में छोटे दुकानदारों व रेहड़ी चालकों मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान धनपत सियाग, शिअद अबोहर के सर्कल प्रधान सुरेश सतीजा, जिला सचिव जनरल हरचरण सिंह पप्पू, मंडल प्रधान भाजपा अशोक छाबड़ा, राजिंद्र झाझडिया देहात मंडल प्रधान व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
नारंग ने कहा कि कोरोना से अब हमें ही अपनी सुरक्षा करनी है इसके लिए हमें सावधानियां बरतनी होंगी। फिरोजपुर सांसद सुखबीर बादल ने अपनी ओर से क्षेत्रवासियों के लिए सैनिटाइजर भेजे हैं जो कि एक बेहद ही सराहनीय कार्य है, जबकि शिअद-भाजपा की ओर से मास्क वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल के आदेशों पर उनकी यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।