श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को किया नमन
गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिदू परिषद की ओर से गली नंबर 6 स्थित श्री हनुमान मंदिर में किया गया।
संस, अबोहर : गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिदू परिषद की ओर से गली नंबर 6 स्थित श्री हनुमान मंदिर में किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान सुनील वधवा ने बताया कि हिद दी चादर गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चल कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
जिला महामंत्री ललित सोनी ने गीत प्रस्तुत कर अपने भाव प्रकट किए। नगर अध्यक्ष सुनील वाट्स ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान धनपत सियाग, शम्मी बुलंदी, सोनू नागपाल, लक्की अरोड़ा, असीम डोडा, कमल खन्ना, जगदीश गोदारा, शुभम अग्रवाल, पुनीत सोनी, विनोद सिगला, कमल बंसल, राजेश कालड़ा मनीष नागपाल, मुकेश कुमार, रिशपाल, बजरंग दल के संयोजक संजय कुमार, एडवोकेट देसराज कंबोज, अशोक विज उपस्थित थे।
एकल फाऊंडेशन ने बलिदान दिवस भेंट किए श्रद्धासुमन फाजिल्का : एकल फाऊंडेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में चल रहे फाजिल्का जिले के 380 एकल विद्यालयों के अधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को स्थानीय चुघ गली में स्थित एकल कार्यालय में हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतिय प्रचारक प्रमोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में एकल अभियान द्वारा गांवों में चल रही एकल समिति द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। एकल अभियान के अधिकारियों जंगीर सिंह घोघा, एलडी शर्मा, सुशील गिल्होत्रा, सुरिद्र जैन, दया कृष्ण बब्बर, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, सुमन कटारिया, हरबंस लाल, चंद सिंह, अमरजीत सिंह, संदीप सेठी, रमेश कुमार, सुखविंद्र कौर व गगनदीप ने अपने विचार रखे और गांवों में चल रहे देशभक्ति, समाजिक गतिविधियां, जैविक खेती, महिलाओं को आरोग्य शिक्षा के बारे में बताया। इस मौके हिद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए, वहीं देश के लिए शहीद हुए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्हा खां व ठाकुर रोशन सिंह को भी नमन किया गया।