ंरोटरी क्लब बेसहारा गोवंश को खिला रही खाना
बेसहारा पशुओं को चारा खिलाने का बीड़ा बाल गोपाल सेवा समिति के साथ मिलकर उठाया गया है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : फिरोजपुर की समाज सेवा संस्था रोटरी क्लब फिरोजपुर कैंट द्वारा बेसहारा पशुओं को चारा खिलाने का बीड़ा बाल गोपाल सेवा समिति के साथ मिलकर उठाया गया है। रोटरी क्लब फिरोजपुर कैंट के प्रधान बलदेव सलूजा, सचिव कमल शर्मा, शिवम बजाज और विपुल नारंग ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अरोड़ा औरअशोक बहल के नेतृत्व में दोनों संस्थाएं 20 क्विंटल चारा शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर घूम रहे भूखे गोवंश, बेसहारा पशुओं को डाल रही है। इस काम के लिए संस्था ने 21000 रुपये नकद श्री बाल गोपाल सेवा समिति को दान किये हैं।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि बेसहारा और बीमार गाय को गोशाला में जगह दी जाए। इस दौरान प्रधान बलदेव सलूजा ने बताया कि क्लब एक अप्रैल से स्थानीय ग्रेड होटल में बनाए कम्युनिटी किचन में मयंक फाउंडेशन और श्री नीलकंठ महावीर सेवा समिति के साथ मिल कर वार्ड नंबर 9 गोलबाग के नजदीक वाले इलाकों में लगभग 1500 जरूरतमंद लोगों को दोपहर का खाना मुहैया करवा रही है।
इस मौके पर एडवोकेट गौरव धवन, रोहित देवगन, सुधीर शर्मा, तिनिश शर्मा, अक्षय, वरुण कुमार, अनिल चोपड़ा, रिपी अरोड़ा, डॉ.ललित कोहली, अरुण खेत्रपाल, दशमेश सेठी, राजेश मलिक, बीएस संधू, ं अभिमन्यु दियोड़ा, हरविंदर घई, वजिंदर गुप्ता, गुलशन सचदेवा, ंकपिल टंडन, सुखदेव शर्मा, अश्वनी ग्रोवर आदि उपस्थित थे।