बच्चों को बताई कारगिल युद्ध की दास्तां
मक्खू के स्थानीय कम्यूनिटी हाल में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) : मक्खू के कम्यूनिटी हॉल में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धांजलि समारोह करवाया गया। इसमें कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
कारगिल युद्ध में युद्ध करने वाले रिटायर्ड फौजी गुरचरण सिंह, फौजी हरभजन सिंह, फौजी अमरजीत सिंह ने उपस्थित स्कूली बच्चों और लोगों को कारगिल युद्ध की दास्तां बताई।
श्रद्धांजलि समारोह में सर्व अधिकारी स्कूल मक्खू वटूभटी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और रैली निकाली। फिरोजपुर के रिटायर फौजी भी समारोह में विशेष रूप से पहुंचे और जीरा के एसडीएम नरेंद्र सिंह धारीवाल ने कारगिल युद्ध के शहीदों की वीरता के किस्से सुनाए। एसडीएम जीरा ने कहा कि जिन जवानों ने कारगिल युद्ध में अपनी जान कुर्बान की। हमें उन्हें कभी भूलना नहीं चाहिए। आज अगर हम आजादी का सुख भोग रहे हैं तो वे सिर्फ उन शहीद होने वाले जवानों की बदौलत। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के लिए सैकड़ों जवानों ने अपनी जाने कुर्बान की और भारतीय फौज ने 26 जुलाई को पाकिस्तानी फौज को भगाकर विजय हासिल की। क्षेत्र के गांव सरहाली के युद्ध में शहीद हुए सारज सिंह को नम आंखों से याद किया गया। सारज सिंह की माता समारोह में उपस्थित रहीं। समारोह में उपस्थित रिटायर फौजियों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर समाज सेवक संजीव आहूजा, प्रधान सचिन कुमार राजू आदि उपस्थित रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप