शिवरात्रि पर सजा शिवालय, लंगर जारी
मक्खू में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में नगर के विभिन्न बाजारों में शिव भक्तों द्वारा लंगर लगाए गए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) : मक्खू में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में नगर के विभिन्न बाजारों में शिव भक्तों द्वारा लंगर लगाए गए। मक्खू के मेन चौक में शिव भक्तों ने सारा दिन छोले, कड़ा प्रसाद, चावल छोले का अटूट लंगर चलाया। कांग्रेस नेता विजय कालड़ा, नगर कमेटी अध्यक्ष महेंद्र मदान विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उधर, दाना मंडी मक्खू में आढ़ती रमण कुमार ने पुड़ी चने का लंगर लगाया। लंगर में सुरेंद्र कुमार अहुजा, कुलदीप सिंह, संदीप कुमार, शैली, विक्की आहुजा, भैया चंचल, भैया फेकू, दर्शन लाल आहुजा ने सेवा निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें