मयंक फाउंडेशन ने वाहनों पर लगवाए रिफ्लेक्टर
मयंक फाउंडेशन ने दूसरे पड़ाव में छावनी की चुंगी नंबर-7 में वाहनों पर एक हजार रिफ्लेक्टर लगवाए।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : मयंक फाउंडेशन ने दूसरे पड़ाव में छावनी की चुंगी नंबर-7 में वाहनों पर एक हजार रिफ्लेक्टर लगवाए। जिला ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप कुमार और उनकी टीम के नेतृत्व में धुंध को ध्यान में हादसों से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। दीपक ग्रोवर और राकेश कुमार ने बताया कि फाउंडेशन ने यातायात नियमों से लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। यह उसी मुहिम की एक कड़ी है। फाउंडेशन के सदस्य लोगों को वाहन धीरे और समझ के साथ चलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह जागरूकता मुहिम पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चलाई गई। इस दौरान दीपक शर्मा ने बताया इस मुहिम का तीसरा पड़ाव एक जनवरी को एक हजार रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इस दौरान विधायक परमिंदर सिंह पिकी अपनी टीम गुलशन मोगा, रिकू ग्रोवर, बलबीर बाठ, रिशी शर्मा, परमिंद्र हांडा, बलोसम आदि सहित उपस्थित हुए। उन्होंने भी इस कार्य में सहयोग दिया। इस मौके अमित आनंद, कमल शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. तनजीत बेदी, सुनील अरोड़ा, सुमित गल्होत्रा, चरनजीत सिंह चहल, संदीप सहगल, स्वीटन अरोड़ा, रोहित गर्ग, डॉ. गजलप्रीत सिंह, राकेश कुमार, चंद्र मोहन हांडा, दीपक ग्रोवर, दिनेश गुप्ता, रुपिंदर कपूर, दिनेश कक्कड़, विकास हंबर, इजी. बोहड़ सिंह, लोकेश शर्मा, दलजीत सिंह डीएम जनरेटर, संदीप सहगल, दीपक नरूला, बलदेव सलूजा प्रेजिडेंट रोटरी क्लब, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित थे।