भारत बंद के लिए किसान यूनियन ने की रैलियां
ऑल इंडिया किसान संघर्ष तालमेल समिति आठ जनवरी को भारत बंद करेगी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 11:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय : ऑल इंडिया किसान संघर्ष तालमेल समिति आठ जनवरी को भारत बंद करेगी। इसको सफल बनाने के लिए क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब का जत्था जिला नेता देसराज बाजेके के नेतृत्व में मोर्चा संभाले हुए हैं। शनिवार को लगातार किसानों को लामबंद करने के लिए मीटिगें रैलियां की जा रही है। गुरुहरसहाय के गांव लखमीरपुरा, चुग्गा, बाघू वाला, गोबिदगढ़, झावला, केसर सिंह वाला, बस्ती लाभ सिंह, निज्जर, गुरू नानक नगर, करकांदी, चप्पा अड़िक्की, भूरे कलां, भूरे खुर्द, जुआए सिंह वाला, शरींह वाला बराड़, मोठा वाला, रत्तेवाला आदि गांवों में प्रचार किया। इस मौके पर ब्लाक नेता भाई दविंदर शरीहवाला, भाग सिंह, अमरीक सिंह लखमीरपुरा, लेख राज, हाकिम चंद बाजेके आदि नेताओं ने संबोधन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें