विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे का माता वैष्णों के भक्‍तों को तोहफा, 12 और ट्रेनें जाएंगी कटरा तक

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 28 Aug 2015 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 09:49 AM (IST)

लवे ने माता वैष्‍णों देवी के दर्शन के लिए जानेवालों के लिए रक्षाबंधन पर तोहफा दिया है। रेलवे ने जम्मू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। रेलवे ने माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जानेवालों के लिए रक्षाबंधन पर तोहफा दिया है। रेलवे ने जम्मू तक जाने वाली 12 रेलों का शुक्रवार को विस्तार कर श्री वैष्णों देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें अब 1 सितंबर से श्री वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक जाएंगी और वापसी में भी वहीं से प्रस्थान करेंगी।

रेलवे के इस कदम से फिरोजपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर देश के कोने-कोने से आने वाली बड़ी संख्या में गाडिय़ों को देखते हुए उनके ठहराव, मरम्मत, सफाई व शंटिग करने में विभाग के कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। अब रेलवे ने 12 गाडिय़ों का विस्तार कर जम्मू रेलवे स्टेशन का बोझ कम किया है। वहीं रेलवे को राजस्व के रूप में भी इजाफा होगा।

अधिकारियों ने बताया कि इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। साथ ही जम्मू-ऊधमपुर-कटरा के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी। इसी के साथ यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो गई है।
-------------
ये ट्रेनें जाएंगी कटरा तक

12445-46 अप-डाउन नई दिल्ली जम्मू-एक्सप्रेस
16031-32 अप-डाउन सेंट्रल चेन्नई-जम्मू एक्सप्रेस
16317-18 अप-डाउन कन्याकुमारी-जम्मू एक्सप्रेस
16687-88 अप-डाउन मंगलौर सेंट्रल-जम्मूप्रेस

11449-50 अप-डाउन जबलपुर-जम्मू एक्सप्रेस
19803-04 अप-डाउन कोटा-जम्मू एक्सप्रेस
12471-72 अप-डाउन ब्रांदा-जम्मू एक्सप्रेस
12473-74 अप-डाउन अहमदाबाद-जम्मू एक्सप्रेस

12475-76 अप-डाउन हावड़ा-जम्मू एक्सप्रेस
12477-78 अप-डाउन जामनगर-जम्मू एक्सप्रेस
14033-34 अप-डाउन दिल्ली-जम्मू एक्स
14155-56 अप-डाउन कानपुर सेंट्रल-जम्मू एक्स।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।