सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाएंगे भारतीय किसान संघ
भारतीय मजदूर संघ द्वारा शुरू किए अभियान सरकार जगाओ सप्ताह का समर्थन रेलवे मुलाजिमों ने किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 04:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भारतीय मजदूर संघ द्वारा शुरू किए अभियान सरकार जगाओ सप्ताह का समर्थन रेलवे मुलाजिमों ने किया है। इसकी जानकारी यूआरकेयू के जोनल प्रधान मदन लाल, फिरोजपुर डिवीजन के सचिव रमन महाजन, प्रभारी राजा राम, राजबीर सिसौदिया ने दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की तरफ से 24 जुलाई से 30 जुलाई तक स्थानीय स्तर पर सरकार जगाओं सप्ताह आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अब सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालेंगे। इस सप्ताह के दौरान हर सेक्टर के जिला मुख्यालयों, तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें