फसल का एमएसपी और खरीद की गारंटी दें मोदी : सुखबीर बादल
भाजपा से गठबंधन तोड़ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे पर बोलने को तैयार नहीं।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर
भाजपा से गठबंधन तोड़ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे पर बोलने को तैयार नहीं। चुनावों की कमान संभालने और खुद चुनावी मैदान में उतरने के बाद वे फिरोजपुर संसदीय सीट पर अगले दावेदार के भी पत्ते अभी नहीं खोलना चाहते। रविवार को सुखबीर फिरोजपुर जिले के पार्टी वर्कर्स की बैठक करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेल यातायात बहाल कराना पंजाब और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी को फसल का एमएसपी और खरीद की गारंटी देनी चाहिए।
लंबे अंतराल के बाद फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र में वर्कर्स मीटिग को आगामी विधानसभा चुनावों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। चुनावी तैयारी में पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बादल ने कोई टिप्पणी नहीं की। संसदीय सीट के सवाल पर उन्होंने कहा अभी चुनावों में समय पड़ा है। शिरोमणि अकाली दल के अगले महीने 100वें स्थापना दिवस की तैयारियों पर उन्होंने गुरु हरसहाय, फिरोजपुर देहाती और जीरा के वर्कर्स से मीटिग की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के घर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर ने कै. अमरिदर सिंह को केंद्र के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को किसानों का नेतृत्व कर सभी शिकायतों का जल्द निपटारा करना चाहिए। कैप्टन अमरिदर सिंह ने केंद्र के इशारे पर किसानों को विश्वास में लेकर केंद्र का कहना मानने को कहा और राज्य में रेलवे की जगह से हटने को राजी किया। मुख्यमंत्री जानते थे कि किसानों ने तो दो हफ्ते पहले ही रेल रोको आंदोलन ़खत्म कर दिया था।
सुखबीर ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाबियों को किसानों के साथ खड़े होने की स•ा न दे और लोगों की भावनाओं को समझते उन की सभी शिकायत दूर करें। अकाली दल पंजाब की पार्टी है और किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के साथ खड़े रहेंगे और इस संघर्ष में उन की हर संभव मदद करेंगे।