किसानों ने जारी रखा धरना, की नारेबाजी
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने एसएसपी व डीसी के समक्ष तीसरे दिन भी धरना जारी रखा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 11:54 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने एसएसपी व डीसी के समक्ष तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। किसानों ने नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक पक्का मोर्चा जारी रखने की चेतावनी दी। किसान नेता सतनाम सिंह पन्नु, सुखविंद्र सिंह सभरां, जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह कलीवाला, रणबीर सिंह राणा, साहिब सिंह दीनेके, धर्म सिंह आदि ने कहा कि किसानों पर दर्ज किए सभी झूठे मामले रद किए जाएं। उनकी अन्य जायज मांगों को भी पूरा किया जाए। इस मौके पर अमनदीप सिंह कच्चरभन्न, सुरिंद्र सिंह घुदुवाला, लखविंद्र सिंह बस्ती नामदेव, मंगल सिंह गुदडढ़ंडी, सुखवंत सिंह, सुरजीत सिंह, रछपाल सिंह, अंग्रेज सिंह, रणजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरफूल सिंह, नछतर सिह, मेजर सिंह, बलकार सिंह ने विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें