शायरों ने मेहफिल में बांधा समां
मोहन लाल भास्कर फाउंडेशन ने सतियेवाला रोड भगवती नगर बाईपास मल्लवाल रोड स्थित विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में 12वीं आल इंडिया महफिल-ए-मुशायरा का आगाज हुआ।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : मोहन लाल भास्कर फाउंडेशन ने सतियेवाला रोड, भगवती नगर बाईपास मल्लवाल रोड स्थित विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में 12वीं आल इंडिया महफिल-ए-मुशायरा का आगाज हुआ। इस दौरान देशभर से आए शायरों ने अपनी शायरी से न केवल महफिल सजाई, बल्कि दर्शकों और श्रोताओं का खूब समां बांधा। इस दौरान स्कूल परिसर तालियां की गड़गड़ाहट स गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन की पैटर्न चीफ प्रभा भास्कर ने की। इसके अलावा पैटर्न अर्पित शुक्ला, प्रधान केके यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
महफिल-ए-मुशायरा में देश के विभिन्न राज्यों से शायर पहुंचे, जिन्होंने अपनी शायरी से लोगों को कायल किया। मुंबई से जनाब शमीम अब्बास, नई दिल्ली से फरहत उल्लाह खान, उत्तर प्रदेश के बदाऊं से हसीब सोज, मुज्जफरनगर से अशोक साहिल, अलीगढ़ से कलीम समर, दिल्ली से मोइन शबद, सिरसा से दिनेश हरमन, फरीदकोट से राजेश मोहन, लुधियाना से जनाब रिताज और मुकेश आलम, चंडीगढ़ से वरुण आनंद और फाजिल्का वरुण बाहिद शामिल हुए।