Move to Jagran APP

मां के भोग में शामिल होने के बजाय चला गया पाक, हेरोइन लेकर लौट रहा था, BSF ने पकड़ा

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान से 16 किलो हेरोइन लाकर लौट रहे नशा तस्कर को सीमा पर गिरफ्तार किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 02:25 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 07:47 PM (IST)
मां के भोग में शामिल होने के बजाय चला गया पाक, हेरोइन लेकर लौट रहा था, BSF ने पकड़ा
मां के भोग में शामिल होने के बजाय चला गया पाक, हेरोइन लेकर लौट रहा था, BSF ने पकड़ा

जेएनएन, फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान से 16 किलो हेरोइन लाकर लौट रहे नशा तस्कर को सीमा पर गिरफ्तार किया है। उससे पाकिस्तानी मोबाइल व सिम, 31 राउंड गोलियां, एक मैगजीन भी बरामद की गई हैैै। वह इन्हें एक टायर ट्यूब में छिपा कर ला रहा था।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि नशा तस्कर हरजिंदर सिंह सरहदी गांव पल्ला का रहने वाला है। गत दिवस उसकी मां का भोग था। इस दौरान हरजिंदर सिंह नहीं दिखा तो सभी ने आश्चर्य जताया। तभी किसी ने जानकारी दी कि हरजिंदर को सीमा के पास देखा गया है। यह जानकारी बीएसएफ को मिली तो वह सतर्क हो गई।

वीरवार तड़के लगभग 3 बजे बीएसएफ के जवानों को सीमा पर दरिया में कुछ हलचल दिखी। जवानों ने आगे नजर दौड़ाई तो एक व्यक्ति दरिया पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। जवानों ने उसे वहीं दबोच लिया।उसने अपना नाम हरजिंदर सिंह बताया। हरजिंदर गत दोपहर के समय पाकिस्तान गया था और रात को हेरोइन की खेप लेकर लौट रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.