पीडी शर्मा चौथी बना बने सीनियर सिटीजन कौंसिल के जिलाध्यक्ष
सीनियर सिटीजन कौंसिल की बैठक बागवान मक्खू गेट फिरोजपुर शहर में हुई।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : सीनियर सिटीजन कौंसिल की बैठक बागवान मक्खू गेट फिरोजपुर शहर में हुई। इसमें 2020-2021 के लिए पीडी शर्मा को चौथी बार जिला प्रधान चुना गया। 31 दिसंबर को कौंसिल का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
एडवोकेट सुभाष कालिया को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। प्रदीप कुमार रिटायर्ड डीआइजी विजिलेंस दफ्तर फिरोजपुर व सुरेंद्र चावला, मलिक चावला चुनाव मैनेजर नियुक्त किए। सुभाष आहूजा, स्वर्ण सिंह, चमन लाल अरोड़ा, विनोद ग्रोवर, हरिचंद चोपड़ा व अन्य सदस्यों ने पीडी शर्मा का नाम जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया। इस मौके पर सीएल अरोड़ा, मुकेश लूथरा, विनोद ग्रोवर, जीवनलाल कालिया, हरिचंद चोपड़ा, अजीत सिंह, कमलेश्वर वोहरा, महेंद्र पाल बजाज, अशोक कुमार गर्ग, विजय बंसल, प्रेमपाल पल्ला, ओम प्रकाश बजाज ,रामचंद, कृष्ण कामरा, चरणजीत शर्मा, अविनाश शर्मा, पुष्पा अरोड़ा व संतोष रानी मौजूद रहीं।