संगोष्ठी में भारतवर्ष को हिदू राष्ट्र बनाने पर किया विचार
पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज के दूसरों के हितों का ध्यान रखते हुए भारतवर्ष को हिदू राष्ट्र बनाने के संकल्प तथा आह्वान पर फिरोजपुर छावनी में मंदिरों में संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज के दूसरों के हितों का ध्यान रखते हुए भारतवर्ष को हिदू राष्ट्र बनाने के संकल्प तथा आह्वान पर फिरोजपुर छावनी में मंदिरों में संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। इसके अंतर्गत शिव मंदिर अहाता बिहारी लाल में आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी की साप्ताहिक संगोष्ठी हुई। इसमें पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज द्वारा भारत को हिदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के लिए बातचीत हुई।
संगोष्ठी में नए शामिल हुए सदस्यों को इसके बारे में जानकारी दी तथा सभी को इसके लिए प्रयास करने के लिए कहा। साथ ही श्री केदारनाथ धाम में आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा की दोबारा स्थापना करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रशंसा की। इस अवसर पर यश अरोड़ा ने हिदू राष्ट्र के लिए अपने विचार दिए तथा कहा कि सभी को मिलजुल कर इसके लिए प्रयास करना चाहिए। नरेश गोयल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जो लोग ईसाई धर्म अपना रहे हैं हमें उनको मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करना चाहिए ताकि उनका हिदू धर्म में विश्वास बना रहे। इस अवसर पर प्रधान विनोद शर्मा, महामंत्री सुनील शुक्ला, विशाल अग्रवाल, सुनील जैन, कमल सिंह, राजकुमार आदि शामिल हुए।