अवैध खनन के आरोप में एक नामजद
थाना मक्खू की पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 05:14 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर :
थाना मक्खू की पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चौकी जोगेवाला के एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी बीती शाम गरदन छुरी मारा गुरुद्वारा साहिब के पास मौजूद थी तो मुखबिर ने सूचना दी कि जज सिंह निवासी अकबर वाला (कस्सू वाला मोड़) अपने ट्रैक्टर पर रेत लेकर दरिया सतलुज से आ रहा है। पुलिस ने माहले वाला के पास उसे काबू करना चाहा, लेकिन आरोपित रेत से भरी ट्राली छोड़कर फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें