केंद्रीय जेल में गैंगस्टर चट्ठा से मोबाइल बरामद
जेल सहायक सुपरिटेंडेंट निरपाल सिंह ने बीते दिन फिरोजपुर केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 01:58 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 01:58 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : जेल सहायक सुपरिटेंडेंट निरपाल सिंह ने बीते दिन फिरोजपुर केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में बंद गैंगस्टर कैदी नवदीप सिंह उर्फ चट्ठा से एक मोबाइल फोन मिला। आरोपित गली नंबर 10 नेशनल कॉलोनी बठिडा मौजूदा केंद्रीय जेल फिरोजपुर में है। थाना सिटी के एएसआइ शर्मा सिंह को इसके बारे शिकायत दी तो आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें